उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए भयंकर हिमस्खलन के दौरान लापता हुए पर्वतारोहियों की तलाश के प्रयास शुक्रवार को भारी बर्फबारी के चलते बाधित हो गई जिससे परिजन और अधिक परेशान हो रहे है।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के मुताबिक, एनआईएम के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। एनआईएम के अनुसार, अब तक 26 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन अब भी लापता हैं। संस्थान ने बताया कि चार पर्वतारोहियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि बाकी पर्वतारोहियों के शव नीचे लाने के प्रयास जारी हैं।
परिजनों को सौंपे गये शवों में से एक शव हरियाणा के पर्वतारोही नीतिश दहिया का भी जो उत्तराखंड में फंसे हरियाणा के पर्वतारोही नीतिश दहिया का शनिवार सुबह सर्च टीम को खोजबीन के दौरान शव मिल गया। नीतिश बर्फीले तूफान के बाद मंगलवार से लापता थे। उनके सकुशल लौटने के लिए सोशल मीडिया पर देशभर के लोग दुआएं मांग रहे थे।
नीतिश के लिए वाट्सएप पर डीपी लगाकर उसके घर लौटने की दुआएं की जा रही थीं। इसके साथ ही ट्वीटर पर भी नीतीश के लिए दुआएं मांगने के साथ ही हैशटैग पीएमओ, हैशटैग राजनाथ सिंह करते हुए सर्च आपरेशन को और तेज करने की मांग उठ रही थी। वहीं अब नीतिश का शव मिलने के बाद लोग गमगीन हो गए हैं।
खरखौदा के मटिंडू गांव के नीतिश दहिया द्रौपदी का डांडा-2 चोटी को फतह करने के लिए उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले नीतिश दहिया अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के साथ ही यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराकर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके थे।
इतना ही नहीं पर्वतारोही नीतिश ने एवरेस्ट को भी फतह करने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया था। नीतिश नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से एडवांस कोर्स के लिए 23 सितंबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी को फतह करने के लिए अपने प्रशिक्षु साथियों के साथ गए थे। मंगलवार को हुए हिमस्खलन के बाद से ही वह भी लापता हो गए थे।
बेटे के लापता होने की खबर सुनकर परिजन भी बुधवार को उत्तरकाशी पहुंच गए थे, लेकिन मौसम साथ नहीं दे पा रहा था। खराब मौसम के चलते हेलिकाप्टर नहीं उड़ पाए।
शनिवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों ने नीतिश की शिनाख्त कर ली है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह नीतिश का शव उनके गांव लाया जाएगा।
