रोहतक के अशोका चौक के पास एक निजी होटल में सुबह रसोई के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के डेड हाउस भेज दिया।

मृतक की पहचान करीब 51 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी टेढ़ा नैनीताल उत्तराखंड के रूप में हुई। आनंद सिंह होटल में रसोईये के तौर पर काम करता था। कल ही आनंद उत्तराखंड से लौटा और रात को साढ़े 12 बजे के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। सुबह होटल कर्मियों ने उसे देखा तो मालिक व पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

आनंद सिंह करीब 16 साल से होटल में खाना बनाने का काम करता था। वह कल ही उत्तराखंड से लौटा। रात को रिसेप्शन पर साथी के साथ आईसक्रीम खाने के बाद करीब 12 बजे बीड़ी पीता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया। हालांकि, शाम को खाना बनाने के दौरान उसे सीने में दर्द हुआ था, लेकिन दवाई लेने के बाद वह ठीक हो गया।

आनंद सिंह रात को पानी पीने के लिए रसोई में गया और वहीं पर स्मॉक करने लगा। इसके बाद उसे हार्ट अटैक आया और जमीन पर ओंधे मुंह गिर पड़ा। सुबह करीब 7 बजे जब कर्मचारी रसोई में चाय बनाने गया तो वहां आनंद का शव देखा। इसके बाद होटल के मालिक व पुलिस को सूचना दी गई।

आनंद सिंह के परिवार में शादी समारोह था, जिसके लिए आनंद करीब 9 दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था। शादी समारोह को संपन्न करवाने के बाद कल ही होटल में लौटा था। आनंद की तीन बेटी और एक बेटा है। आनंद की पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि अशोका चौक के पास एक होटल में व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है।

+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!