बेमौसमी बारिश ने प्रदेशभर में किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। जिस फसल से किसानों ने अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च, शादी का खर्च और घर का खर्च…बताया जा रहा है कि तेज आंधी के साथ हुई बरसात ने खेतों में गेंहू की फसल को पूरी तरह से बिछा दिया है। जिसके कारण गेहूं की फसल में 50 से 100 प्रतिशत तक नुकसान दर्ज किया गया है। अकेले बहादुरगढ़ की बात करें तो 35 हजार एकड़ से ज्यादा फसल में 25 से 100 प्रतिशत तक नुकसान दर्ज किया गया है। वहीं कृषि विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट में करीबन 15 हजार एकड़ में 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान माना है। कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि 30 मार्च को हुई बारिश ने बहुत ज्यादा नुकसान किया है। फसल काफी खराब हुई है। बहादुरगढ़ में करीबन 70 हजार एकड़ में गेहूं की फसल लगाई गई है  जिसमें 35 हजार एकड़ फसल को नुकसान हुआ है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने भी नुकसान को देखते हुए विशेष गिरदावरी कर मुआवजा देने की बात कही है। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन कर ई क्षतिपूर्ति पर नुकसान का ब्यौरा किसान को देना जरूरी है। फिलहाल सरकार ने तीन अप्रैल तक के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से खोल दिया है ताकि किसान अपना रजिस्ट्रेशन कर फसल खराब की जानकारी सरकार को दे सकें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!