हरियाणा पुलिस की जिस महिला सब-इंस्पेक्टर को भिवानी में एक महिला से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में पकड़ गया था उसे ईमानदारी और अच्छे काम के लिए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था।जनवरी महीने में उसे यह सम्मान मिला और मार्च महीने में रिश्वते लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 भिवानी के बवानी खेड़ा थाने में तैनात SI मुन्नी देवी ने थाने में चल रहे महिला के केस में पैसों की रिकवरी के लिए उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में पीड़िता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। भिवानी और हिसार की जॉइंट टीम ने कार्रवाई करते हुए SI मुन्नी देवी को लघु सचिवालय ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मुन्नी देवी को रिश्वत के मामले में पकड़ा था। वीडियो में मुन्नी देवी सॉरी कहती हुई नजर आ रही थी। साथ ही टीम उसे पूछताछ के लिए ACB ऑफिस ले गई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!