रोहतक थाना मे स्थापित साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा निरंतर छात्र-छात्राओ को जागरूक किया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-2 स्थानो पर अलग-2 कार्यक्रमो के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधियो के ठगी के तरीके व उनसे बचने बारे जागरुक किया जा रहा है। थाना सदर मे स्थित साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी स.उप.नि. अजय कुमार ने आज गांव ब्राह्मणवास मे स्थित गौड ब्रहामण आयुवर्देकि कॉलेज मे छात्र/छात्राओ को जागरुक किया गया है। उन्होने कहा कि हमे निम्नलिखित बातो का ध्यान रखकर हम साइबर अपराधी के झासे मे आने से बच सकते है-
1. ओलक्स या अन्य ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर सामान खरीदते व बेचते समय Request Money Link का इस्तेमाल न करे।
2. ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर खरीदारी करते समय प्राप्त होने वाले कोरियर स्लिप व बिल्टी वगैरा की जांच संबंधित कोरियर कम्पनी से अवश्य करे।
3. ए.टी.एम मशीन से पैसे निकालते या जमा करते समय किसी अनजान व्यक्ति से सहायता ना ले तथा अपने कार्ड के पीछे सफेद पट्टी पर अपना नाम लिखकर रखे ताकि कार्ड बदले जाने पर तुरंत पहचान कर सके।
4. बिना गार्ड वाले ए.टी.एम मशीन को इस्तेमाल करने से बचे ए.टी.एम पिन को हाथ से छुपाकर डाले।
5. ए.टी.एम पिन को समय-2 पर बदलते रहना चाहिये।
6. फेसबुक/मैसेंजर/व्हाट्सएप आदि सोशल अकाउंट का पासवर्ड समय-2 पर बदले।
7. फेसबुक/मैसेंजर/व्हाट्सएप/ई वॉलेट (पे एटीएम, फोन पे, गूगल पे) आदि ऐप को निर्धारित समयानुसार अपडेट करना आवश्यक है जिससे ठगी से बचा जा सकता है।
8. फेसबुक/मैसेंजर/व्हाट्सएप आदि सोशल अकाउंट के माध्यम से पैसो की मांग पर भरोसा ना करे, फोन करके या मिलकर कन्फर्म अवश्य करे।
9. गूगल पर सर्च किये गये कस्टमर केयर के नंबर का इस्तेमाल ना करे, धोखा हो सकता है।
10. आम तौर पर कई लोग अपने पासवर्ड नाम, मोबाईल नंबर से, 0 0 0 से या 1234.. आदि से बना लेते है। ऐसा पासवर्ड ना बनाये। अपना पासवर्ड मजबूत बनाये जिसमें छोटे बड़े अक्षरों, गिनती, स्पेशल कैरेक्टर जैसे * , @ आदि का प्रयोग करे।
11. इस संबध में जिला पुलिस रोहतक की फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी साइबर क्राइम से बचने के लिये सुझाव डाले जा रहे है। ज्यादा से ज्यादा लोग पुलिस के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को फॉलो करें।
साइबर अपराधों से बचने हेतु कंप्यूटर, डिवाइस को हैक होने से बचाने हेतु, सोशल मीडिया अकाउंट व बैंक अकाउंट को सुरक्षित रखने के बारे में आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है और यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित हो जाता है तो इसकी शिकायत तुरंत अपनी शिकायत 1930 या डायल 112 पर दर्ज करे। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर https//www.cybercrime.gov.in पर या नजदीक पुलिस थानों में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
