YouTube player
घटना का CCTV फुटेज

बड़वानी में स्कूल बस ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। सिर का एक हिस्सा सड़क से चिपक गया था। मासूम अपने पापा के पीछे स्कूल बस में आ रहे भाई को लेने आई थी। घटना के बाद चलती बस से ड्राइवर कूद गया। बस में 12 बच्चे सवार थे। आसपास के लोगों ने दौड़कर बस को ब्रेक लगाकर रोका।

बच्ची का नाम यशिका राठौड़ था। हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। इसका दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज अब सामने आया है। द अग्रवाल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने पलसूद से गंधावल आई थी। मासूम याशिका का बड़ा भाई भी अग्रवाल पब्लिक स्कूल, पलसूद में पढ़ाई करता है। बस भाई को घर के सामने उतारने के लिए रुकी थी। बच्ची के पिता अंतिम राठौर बच्चे को लेने बस के पास गए थे। इसी दौरान पिता के पीछे-पीछे मासूम भी चली गई थी।

यशिका बस के सामने से गुजर रही थी। ड्राइवर ने बिना सामने देखे बस को आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान मासूम बस के पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस का ब्रेक लगाकर 12 बच्चों की जान बचाई। समाज के रवि राठौड़ ने बताया बस चालक ने लापरवाही से बस चलाकर बच्ची को कुचला है।

पाटी थाना प्रभारी, पिंकी सिसौदिया का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमने बस को जब्त कर के थाने पर खड़ा कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!