यह घटना बुधवार की है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ढाई माह की बच्ची को गोदी में उठाए परिजन जब भवन में मां वैष्णो के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को अचेत पाया और भवन के समीपवर्ती चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान शवी बंसल पुत्री सुरेंद्र कुमार बंसल निवासी त्रिलोक पुरी (नई दिल्ली) के रूप में हुई है।

दूसरा मामला भैरो घाटी का है। यहां राजस्थान के जयपुर से आए प्रकाश परिवार के साथ मां वैष्णो के दर्शन के बाद भैरो घटी जा रहे था। इस दौरान वह अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल भैरो घाटी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकाश देसानी (50) पुत्र हीरा लाल देसानी शाम नगर, जयपुर के रहने वाले थे। दोनों शवों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!