हरियाणा में अगले कुछ दिन मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। एक ओर प्रदेश के कई जिलों में 30 जून तक हीटवेव का असर बना रहेगा, वहीं दूसरी ओर 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होने लगेगी।मौसम विभाग ने 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

साथ ही 1 जुलाई से गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के अनुसार रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान भिवानी में रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा बोपानी (फरीदाबाद) में 44.2, चरखी दादरी में 41.5, हिसार में 41.7, अंबाला में 41.6, नूंह में 42.1 और नारनौल में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 29 जून को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

दूसरी ओर सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 2 जुलाई को कुछ स्थानों और उसके बाद कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही 1 जुलाई से गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!