हरियाणा के पानीपत में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। फैक्ट्री के बाहर लापरवाही से रखी गई भारी लोहे की एंगल बच्चे के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरे हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मुबारकपुर गांव निवासी रघुनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में पानीपत के सौंदापुर स्थित श्रवण वाली फैक्ट्री में रहते हैं। उनका 6 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ 26 जून की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गली में अवैध रूप से रखी भारी लोहे की एंगल पर झूलने लगा।

इसी दौरान एंगल अचानक असंतुलित होकर बच्चे के ऊपर गिर गई। हादसे में सिद्धार्थ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत करनाल के सरला देवी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और सिर में गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्चा लोहे की एंगल पर लटका हुआ दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड बाद एंगल उसके ऊपर गिर जाती है और वह उसके नीचे दब जाता है।

27 जून को अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक श्रवण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!