रोहतक पुलिस की टीम ने कच्चा बेरी रोड के पास स्थित घर मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कच्चा बेरी रोड निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर थाना शहर रोहतक मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 13.5.2026 को अनिल व अनिल की पत्नी डयूटी पर गये हुये थे। सांय के समय जब अनिल व उसकी पत्नी वापिस आये तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पडा मिला। घर से सोने, चांदी के आभूषण, नगदी व अन्य सामान चोरी हुआ मिला।
मामले की जांच मुख्य सिपाही कर्मबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 19.05.2026 को आरोपी साहिल पुत्र जोगेन्द्र निवासी रामलीला पडाव व कुणाल पुत्र औमप्रकाश निवासी पालिका कॉलोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1 साहिल पुत्र जोगेन्द्र निवासी रामलीला पडाव
- कुणाल पुत्र औमप्रकाश निवासी पालिका कॉलोनी रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 145 दिनांक 14.05.2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस थाना थाना शहर रोहतक
