हरियाणा के एडीजीपी और आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. अब उनकी पत्नी और आईएएस अफसर अमनीत पी.कुमार ने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है.

आईएएस अधिकारी अमनीत पी. ​​कुमार ने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया पर अपने आईपीएस पति वाई. पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. अमनीत पी. ​​कुमार ने अपनी शिकायत में पति के आठ पन्नों के सुसाइड नोट का हवाला देते हुए उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश करने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने धारा 108 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है.

अमनीत पी. कुमार ने लिखा कि ” सीएम के साथ जापान दौरा बीच में छोड़कर जब वे घर पहुंचीं तो उन्हें अपने पति के अलमारी में रखे लैपटॉप बैग में आठ पन्नों के सुसाइड नोट की दूसरी कॉपी मिली है, जिसमें उन्होंने अपना पूरा दर्द बयां किया है. उनके पति को SC/ST समुदाय से होने के कारण जातिसूचक गालियां दी गईं और सार्वजनिक रूप से अपमानित तक किया गया. आगे उन्होंने कहा है कि उनके पति की मौत से पहले डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर के कहने पर रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने उनके खिलाफ रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में झूठा केस एफआईआर नंबर 0319/2025 दर्ज किया जो कि एक सोची-समझी साजिश थी. एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके पति ने डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया से बात तक करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इस बारे में बात तक करने से मना कर दिया. इसी के चलते उनके पति ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली.”

आपको बता दें कि वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार पर रोहतक के शराब कारोबारी ने रिश्वत के लिए धमकाने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. शराब कारोबारी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि सुशील ने उनसे ढाई लाख रुपये मंथली रिश्वत मांगी. ऑफिस में आकर धमकियां दीं और मानसिक-शारीरिक रूप से परेशान किया. शराब कारोबारी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील को गिरफ्तार भी किया गया है. रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि “सुशील कुमार ने पूछताछ में वाई पूरन कुमार का नाम लिया. सुशील पिछले पांच साल से पूरन कुमार के साथ था, हालांकि उसकी ड्यूटी नारनौल में थी. शराब कारोबारी ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी, जिसमें सुशील रिश्वत मांगने की बात रिकॉर्ड है. 6 अक्टूबर को अर्बन एस्टेट थाने में सुशील के खिलाफ केस दर्ज हुआ और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.”

इस बीच बुधवार(8 अक्टूबर) को वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम नहीं किया गया. अमनीत पी कुमार अपने जापान दौरे को बीच में छोड़कर बुधवार को वापस चंडीगढ़ लौट आई थी. वे पति की डेड बॉडी को देखने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के अस्पताल के शवगृह में पहुंची थी. आज (9 अक्टूबर) को पूरन कुमार की बड़ी बेटी के अमेरिका से लौटने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी समेत कई बड़े आईएएस और आईपीएस अफसर भी अमनीत पी. कुमार से मिलने के लिए पहुंचे थे.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!