आज रोहतक के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित आस्था प्ले स्कूल में एक अच्छी शुरुआत की गई। जिसमें 25 दिसंबर के उपलक्ष में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते हुए तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे मुंहे बच्चो ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन भाया।

इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे अपने बच्चो को शिक्षा के साथ साथ अपने धर्म, संस्कृति और अपने इतिहास के बारे में भी अवगत करना चाहिए।

इस अवसर पर दुर्गेश, नेहा, दीपमाला, संतोष, प्रीती, मेनका, सीमा, सिवनी, मंजुला, मोनिका, इशू ,नीतू ,कविता, जया मिगलानी, बिमला एवं मीरा आदि उपस्थित रहे।


