हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। आज रेवाड़ी, सोनीपत, भिवानी के लोहारू, चरखी दादरी में घनी तो महेंद्रगढ़, पानीपत और पलवल में हल्की धुंध दिखी। घनी धुंध के कारण रेवाड़ी में पैसेंजर ट्रेनें 15 से 20 मिनट लेट चलीं। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही।

मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और सिरसा जिला शामिल हैं।

26 दिसंबर की रात से बारिश के आसार बन रहे हैं। जीटी बेल्ट के जिलों में बारिश के आसार ज्यादा हैं। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह सोनीपत और पानीपत तो रात को गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश हुई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 25-26 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है।

इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 26 दिसंबर की रात से हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!