रोहतक के नसीरपुर हाईवे पर वीरवार शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार सेवानिवृत्त कानूनगो राजसिंह (61) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अटायल गांव निवासी राजसिंह नसीरपुर गांव से स्कूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान नसीरपुर आउटर रिंग रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार भी पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने राजसिंह को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बेटे सुप्रवीन के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

राजसिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन शादीशुदा बेटियां छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!