रेवाड़ी शहर के शक्तिनगर स्थित एक किराये के मकान में शुक्रवार रात शराब पीने के दौरान पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उपचार के दौरान रात को ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नेपाल के रापती अंचल के कैलाली जिले के रहने वाले थे। आरोपित विक्रम शक्तिनगर स्थित एक किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। शुक्रवार रात वह सेक्टर 18 में किराये के मकान में रहने वाले अपने दोस्त गोविंद के साथ मकान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गोविंद ने विक्रम की पत्नी को गलत तरीके से छू दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर विक्रम गुस्से में आ गया और उसने चाकू से गोविंद पर कई वार कर दिए। हमले में गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल गोविंद को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपित विक्रम मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!