कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों की मांग है कि फरार डंपर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद ग्रामीण मौके पर इकट्‌ठा हो गए और उनमें रोष फैल गया। उन्होंने लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने तुरंत हालात संभाल लिए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद ट्रैफिक सुचारू हुआ। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के परिवार को सूचना देकर मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!