हिसार में मंथली नहीं देने को लेकर दबंगों द्वारा व्यापारी भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों भाइयों से 3 लाख रुपये की मंथली देने की मांग की थी। रकम नहीं देने पर गंडासे और लाठियों से हमला कर उन्हें बुरी तरह पीटा गया।
हमले में दोनों भाई घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिसार शहर के पटेल नगर में रंगदारी और हफ्ता वसूली को लेकर दो व्यापारी भाइयों सुनील और सोनू पर जानलेवा हमला करने का वीडियो सामने आया है। घटना बुधवार रात की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 6 बदमाश जिनके हाथ में लोहे की राड व तेज हथियार हैं, घर में घुसकर हमला कर देते हैं।

इस घटना में दुकानदार सुनील बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं सोनू के हाथ में भी चोट लगी है। डर के मारे आस-पड़ोस के लोग घरों में ही छिपे रहते हैं और युवक बिना खौफ के भाइयों पर हमला कर देते हैं। बुजुर्ग महिला बचाने का प्रयास करती है, मगर दूर खड़ी चिल्लाती रहती है। हथियार बंद बदमाश घर में घुस जाते हैं और बुरी तरह मारते हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी उनसे हर महीने 3 लाख रुपए की मंथली मांग रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो 5 से 6 लोगों ने पीछे से आकर गंडासे, लाठियों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक भाई की हालत नाजुक बनी हुई है।

पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप सिंह का कहना है कि पुलिस ने भाई सोनू के बयान दर्ज कर लिए और आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अनूप ने बताया कि दोनों भाई परचून की दुकान चलाते हैं।

वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी एसएचओ करमजीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान करने पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप सिंह अस्पताल गए हुए हैं। बयान दर्ज करने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने नहीं दिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!