बीमारियों से राहत पाने के लिए यह जरुरी नहीं है कि आप सिर्फ दवाईयों का ही सेवन करें। कुछ घरेलु नुस्खों के साथ भी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। जिनमें से गठिया एक ऐसी परिस्थिति है जिसके कारण शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं। गठिया के दर्द में जोड़ों का दर्द और जकड़न जैसी समस्याएं भी शामिल हैं। इस दर्द से आप सिर्फ दवाईयों ही  नहीं बल्कि कुछ घरेलु नुस्खों के साथ भी समस्या से राहत पा सकते हैं। गठिया के दर्द के लिए तेज पत्ता बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन आप दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इससे होने वाले फायदे…

तेजपत्ता देगा दर्द से राहत: 

तेजपत्ते में कई सारे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, आप तेजपत्ते के तेल का इस्तेमाल दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं। रिसर्च में भी तेजपत्ते के गुणों की व्याख्या की गई है। उसके अनुसार, तेजपत्ते का इस्तेमाल करने से घाव बहुत ही जल्दी भरते हैं। तेजपत्ते में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों के कारण यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। 

सूप से पाएं राहत :

शोध के मुताबिक, तेज पत्ते में हाइड्रॉक्सीप्रोलाइन नाम का एक तत्व पाया जाता है। इसके अलावा कोलेजन भी भरपूर मात्रा में होता है। हाल ही में की गई रिसर्च के अनुसार, गठिया से पीड़ित लोगों को तेज पत्ते का सूप दिया गया, जिसका सेवन करने के बाद उन्हें जोड़ों के दर्द से काफी राहत मिली। शोधकर्ताओं ने इस बात की व्याख्या करते हुए बताया कि तेजपत्ते के पत्तों से लोगों को दर्द से काफी आराम मिला। 

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!