रोहतक पुलिस ने झज्जर रोड पर स्थित वाटर टैंक मे मिली राजीव कालोनी निवासी युवक की लाश की वारदात का खुलासा करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने ब्लाईंड मर्डर की वारदात को 24 घण्टे मे हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है।

उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुंडु ने बताया कि दिनांक 01.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली की झज्जर रोड पर स्थित जल घर न. 2 वाटर टैंक मे एक लाश तैर रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाश को वाटर वर्कस से बाहर निकाला। युवक के माथे पर तेज धार हथियार से वार किया हुआ व शरीर पर चोटो के निशान मिले। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए गए। युवक की पहचान भारत पुत्र राकेश निवासी राजीव कालोनी के रुप मे हुई। मृतक के पिता राकेश की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कालोनी मे धारा 302/201 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या अंकित किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राकेश के दो लडकिया व एक लडका भारत है। राकेश ने अपनी कालोनी मे ही चिकन की दुकान खोल रखी है। भारत करीब उम्र 22 साल जो घर पर ही मसाले व ड्राई फ्रूट की सप्लाई का काम करता था। दिनांक 27.02.2023 को सांय करीब 7.30 बजे भारत अपने घर से घूमने के लिए बाहर गया था जो वापिस घर नही आया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने मामलें की जांच प्रभारी सीआईए-2 निरीक्षक नवीन कुमार व प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में सयुक्त टीम को सौंपी।

दौराने जांच दिनांक 02.03.2023 को संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी सुरेश उर्फ बच्ची पुत्र रामू निवासी एकता कालोनी रोहतक, गौरव पुत्र नरेन्द्र निवासी आजाद नगर रोहतक व आर्यन पुत्र अशोक पुत्र कमला नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल चौथा आरोपी फरार चल रहा है जिसे गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस टीम निरंतर छापेमारी कर रही है।

दौराने जांच सामने आया कि दिनांक 27.02.2023 को मृतक भारत अपने दोस्त के साथ जल घऱ, शीतल नगर रोहतक मे बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। वही कुछ दुरी पर आरोपी सुरेश, गौरव, आर्यन व अन्य युवक के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। आरोपी सुरेश की भारत के दोस्त के साथ किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही आ रही थी। सुरेश का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है जो कई बार जेल जा चुका है।

भारत अपने दोस्त के साथ घर जाने लगा तो सुरेश, गौरव, आर्यन व अन्य एक युवक ने भारत के दोस्त के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। भारत ने अपने दोस्त का बचाव किया तो भारत का दोस्त मौके से भाग गया। आरोपियो ने भारत के साथ मारपीट कर उसकी कमीज से पैर बांध दिए व भारत के पहने हुए जुतो के फीतो से हाथ बांध दिए। चारो युवको ने मिलकर भारत के सिर पर ईट से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आऱोपियो ने भारत को पास बने जल घर मे फेंक दिया व मौके से फरार हो गए। दिनांक 01.03.2023 को भारत की लाश जलघर मे पानी के उपर तैरती हुई मिली। लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया व भारत के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौंपा गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!