सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए डिपो प्रधान हिम्मत राणा की अध्यक्षता में रोहतक डिपो में गेट मीटिंग करके प्रदर्शन किया गया संचालन डिपो सचिव सत्यवीर मुंढाल द्वारा किया गया केंद्रीय कमेटी सदस्य सुमेर सिवाच ने बताया पुरानी पेंशन कर्मचारी का अधिकार है

अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किसी बड़े निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी

14 मार्च 2023 को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए दिल्ली संसद कूच करेगा प्रदर्शन में मौजूद :-रणबीर दहिया, रामवीर हुड्डा, जोगेंद्र ढुल ,राजेश ,खुशीराम, कैलाश, कुलदीप, देवेंद्र ,सुनील मलिक ,नवीन ,तस्वीर , राजेंद्र, सतीश, नरेश ,आदि मौजूद रहे
