रोहतक केमोखरा में डिफाल्टरों के मीटर उतारने गई बिजली निगम की टीम के साथ ग्रामीण ने झगड़ा किया। साथ ही टीम से उतारा गया मीटर भी छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। निगम की टीम द्वारा डिफाल्टर हो चुके उपभोक्ताओं के मीटर उतारे जा रहे थे, जिस दौरान यह झगड़ा हुआ।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में बतौर लाइनमैन तैनात अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी ड्यूटी गांव मोखरा में हैं। वे डिफाल्टरों के मीटर उतार रहे हैं। इसी कार्रवाई के लिए वह लाइनमैन विकास, एएलएम मनपीर व भगत सिंह सभी टीम में शामिल होकर डिफाल्टरों की मीटर उतारने गए थे।

उन्होंने बताया कि गांव मोखरा निवासी उमेद सिंह डिफाल्टर है, जिन्होंने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा। इसलिए उसका मीटर उतार लिया। वहीं दो-तीन पोल आगे दूसरे डिफाल्टर का मीटर उतार रहे थे। तभी उमेद का लड़का वहां पर बिजली निगम की टीम के पास आया और बदतमीजी करने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने बिजली निगम की टीम के साथ गाली-गलौज किया। साथ ही टीम द्वारा उतारा गया बिजली मीटर भी जबरदस्ती छीनकर ले गया। जब बिजली निगम की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बिजली कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

बिजली निगम की टीम ने पुलिस को दी शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाए। जिसके कारण अन्य डिफाल्टरों के मीटर भी छोड़ने पड़े। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!