हिसार शहर में राजगुरु मार्केट के प्रधान अक्षय मलिक को शनिवार रात कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि लजीज रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में कुछ युवकों ने अक्षय मलिक और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज की, उन्हें ‘रिफ्यूजी’ कहकर अपमानित किया और अगली बार गोली मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पीएलए चौकी में दी गई है।

शिकायत के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच अक्षय मलिक, गौतम नारंग और सन्नी मेहता पार्किंग में खड़े थे। इसी दौरान HR-16-9173 नंबर की सफेद कार में सवार 4-5 युवक पहुंचे और बिना किसी वजह के अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

पीड़ितों का आरोप है कि युवकों ने कहा, “तुम रिफ्यूजी हमें सिखाओगे?” और विवाद के दौरान अक्षय मलिक के सीने पर उंगली रखकर कहा कि “अगली बार यहीं गोली मारेंगे।”

गाड़ी से किया पीछा

शिकायत में कहा गया है कि जब वे वहां से निकलने लगे तो आरोपी कार से उनका पीछा करते रहे। रास्ते भर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

‘रिफ्यूजी’ शब्द पर जताया विरोध

अक्षय मलिक ने कहा कि ‘रिफ्यूजी’ कहकर संबोधित करना पूरे पंजाबी समाज का अपमान है। उनका कहना है कि देश विभाजन के बाद उनके परिवार भारत आए थे और वे भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

पहले भी उठ चुका है मुद्दा

अक्षय मलिक ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की टिप्पणी का विरोध किया गया था। हाल ही में पंजाबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर मांग की थी कि किसी भी नागरिक को ‘पाकिस्तानी रिफ्यूजी’ कहकर संबोधित न किया जाए। यह मामला सम्मान और पहचान से जुड़ा हुआ है।

नोट: फिलहाल यह शिकायतकर्ताओं के आरोप हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!