रोहतक में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है। शातिर चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रोहतक के रैनकपुरा का आया है। जिसमें बंद घर में से चोर शादी के लिए संभालकर रखी नकदी व आभूषण चुरा ले गए। चोरी उस समय हुई जब पति ड्यूटी पर और पत्नी व बच्चे शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। बंद मकान देखकर चोर उसमें घुस गए।

रोहतक के रैनकपुरा निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल में बस चलाता है। उसके साले की बेटी 8 फरवरी को शादी है। इसलिए उसकी पत्नी व बच्चे 5 फरवरी को ही शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए थे। वह घर पर अकेला रह रहा था। वह भी सुबह घर पर ताला लगाकर स्कूल चला गया।

उसने बताया कि ड्यूटी से वापस आकर देखा तो कि घर का ताला टूटा हुआ है। ताले को काटा गया था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बेड का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने अपना सामान चेक किया तो पाया कि उनके घर में पीछे से कोई ताला तोड़कर घुसा है। चोर घर से नकदी व आभूषण चोरी करके फरार हो गए।

धर्मेंद्र ने कहा कि उसने सामान की चेकिंग की। जिसमें पाया कि अलमारी के लॉकर से डेढ़ तोले के सोनी की चैन व 1 जोड़ी सोने के झुमके व करीब 62 हजार रुपए व 3 नोटों की माला माला चोरी हुई मिली। वहीं आसपास में जब इसके बारे में पता किया तो लोगों ने कहा कि कुछ युवक घर में जरूर दिखे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वे चोरी करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि उसके साले की बेटी की शादी थी। इसलिए उसके साले ने कहा था कि पैसों की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए कुछ दिन पहले ही वे रुपए बैंक से निकालकर लाए थे ताकि शादी में जरूरत पड़ने पर काम आ सके। उसे बुधवार को शादी में शामिल होने जाते समय ये रुपए लेकर जाने थे। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!