रोहतक मे मौसम अब बदल गया है। ठंड सुबह और शाम के समय ही रह गई है। अभी अगले 3 दिन दिनभर धूप खिलेगी। इस दौरान तापमान रोजाना समान रहेगा। जिससे मौसम सुहावना रहेगा। बुधवार को मौसम साफ रहा। दोपहर के समय अच्छी धूप निकली। जिससे पार्कों में धूप सेंकने वालों की कतार रही। इस बीच काफी लोगों को कुछ देर धूप में बैठने के बाद यह तेज धूप सहन नहीं हो पाई और उन्हें धूप से बचने की जरूरत पड़ गई। इस बीच अधिकतम तापमान 21.9 सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गुरूवार को भी आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।
