हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिन से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। हिसार के हांसी एरिया में देर रात बारिश के साथ ओले गिरे। इससे किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आज शनिवार को भी हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है।

इससे लोगों को दिन में चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। वहीं बादल छाने से रात्रि तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 16 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने और इसके बाद आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार की बात करें तो होली के दिन हरियाणा के 10 जिलों में बारिश हुई। पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी,फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली। इसके अलावा नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में आंधी के साथ हल्की बारिश देखी गई।

2 दिन पहले गुरुवार को फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इनसे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि के कारण सब्जियों, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान संगठनों ने सरकार से जल्द से जल्द गिरदावरी करवाने और उचित मुआवजा देने की मांगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!