रोहतक में एक सरकारी स्कूल में चोरी हुई है। आज सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। घटना बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुरा कलां में की है। चोर स्कूल से आठ कंप्यूटर मॉनिटर और एक एलईडी टीवी ले गए

इसके अलावा एक इन्वर्टर बैटरी भी गायब मिली। चोरों ने मिड-डे मील का राशन और रसोई का सामान भी चुरा लिया। इसमें चालीस थालियां और तीस चम्मच शामिल हैं। साइन टीचर रितु ने सुबह स्कूल पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी। उन्होंने चोरी हुए सामान की पूरी सूची पुलिस को सौंपी।

इसमें बेसन, चना, दाल और तेल जैसा राशन भी शामिल है। रितु ने एक गैस स्टोव और दो पुराने जूतों के बिल भी पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!