रोहतक में सीआईए वन की टीम ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बहुअकबरपुर रोड से पकड़ा, जिसके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि एक टीम जींद रोड ड्रेन नंबर 8 के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बहुअकबरपुर रोड पर हत्या का एक आरोपी खड़ा है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव सीसर खास निवासी बलराम उर्फ ​​मोंटी के रूप में हुई।

एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी बलराम भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और उसका नाम पूछा। आरोपी ने अपना नाम बलराम उर्फ मोंटी बताया।

पिस्तौल की जांच करने पर उसमें मैगजीन भरी हुई थी, जिसमें 6 गोलियां थी। आरोपी से पिस्तौल व गोलियों के बारे में पूछा तो आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही वह किस मामले में फरार था, यह भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर खुलासा करेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!