रोहतक में ऑटो सवार महिला के बैग से एक लाख 49 हजार रुपए चोरी होने की वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पहले से ऑटो में बैठी तीन महिलाओं ने उसे बीच में बैठाया और पुर बैग में रखे हुए 1.49 लाख रुपए पर हाथ साफ कर गई। यह कोई पहली घटना नहीं हैं, इस तरह की घटना आए दिन हो रहती हैं।पीड़िता ने इस मामल की शिकायत पुलिस को दी है। रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भिवानी स्टैंड से बस अड्‌डे पर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। जिस ऑटो में वह बैठ उसमें पहले से ही तीन महिलाएं बैठी हुई थी। वह भी ऑटो में सवार हो ली। उक्त महिलाओं ने सुमन देवी को अपनी बीच में बैठा लिया।

उन्होंने बताया कि वह ऑटो में अपना हैंड बैग लेकर बैठी थी। जिसमें 1 लाख 49 हजार रुपए थे। ऑटो गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तीनों महिलाओं ने अचानक ऑटो रुकवाया। बीच रास्ते में उक्त तीनों महिलाएं ऑटो से उतर गई। वहीं सुमन देवी अपने घर चली गई। घर जाकर अपना पर्स संभाला।पर्स संभाला तो उसमें से रुपए चोरी हो चुके थे। ऑटो में सवार तीनों महिलाओं ने ही उसके पर्स से एक लाख 49 हजार रुपए चोरी किए हैं। अपने स्तर पर जांच के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!