फरीदाबाद 07 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रोहतक यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गीना उर्फ मीना निवासी रैनकपुरा को नशीला पदार्थ हिरोईन सहित किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कार्यवाही का संचालन
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट रोहतक इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक दीपक को एक गुप्त सुचना मिली कि गीना उर्फ मीना निवासी रैनकपुरा खोखराकोट, रोहतक जोकि हरा सुट पहने हुए है जो रैनकपुरा खोखराकोट में गली सरे आम में नशीला पदार्थ हिरोईन लिए हुए है और बेचने की फिराक में है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ हिरोईन सहित काबू आ सकती है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त महिला को नशीले पदार्थ हिरोईन सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 08.75 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गीना उर्फ मीना पत्नी विरेन्द्र निवासी औरंगनगर पपोसा जिला भिवानी हाल निवासी रैनकपुरा खोखराकोट, रोहतक के रूप में हुई। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
