फरीदाबाद के सेक्टर-7 स्थित एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने की घटना सामने आई है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सभी छात्र स्कूल भवन के अंदर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के वक्त सभी छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे, जिसके चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। इसी बीच बीते मंगलवार दोपहर लगभग 1:59 बजे, तेज बारिश के दौरान स्कूल परिसर में अचानक आसमानी बिजली गिर गई।

बिजली ने एक पेड़ को चीरते हुए जमीन पर प्रहार किया, जिससे कुछ समय के लिए स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

स्कूल की प्रिंसिपल सीमा गौतम ने बताया कि घटना के समय सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। अगर बच्चे बाहर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद यह दृश्य मौसम की गंभीरता और सतर्क रहने की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!