रोहतक जिले में एक एजुकेशनल सोसाइटी की राशि को अपने निजी खाते में ट्रांसर्फर करने, फर्जी मुहर व दस्तावेज लगाकर 8 लाख रुपए का गबन करने का मामला सामने आया है। मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या, सचिव पति व सोसाइटी की पूर्व प्रधान पर मामला दर्ज किया गया है। पूर्व प्रधान द्वारा एसपी से मामले की शिकायत करने के बाद यह कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

रोहतक के शीतल नगर स्थित एक एजुकेशनल सोसाइटी के पूर्व प्रधान आजाद सिंह ने बताया है कि सोसाइटी के स्कूलों की प्रधानाचार्य, उसका सचिव पति व पूर्व प्रधान ने मिलकर सोसाइटी के खाते से करीब 8 लाख रुपए का गबन किया है। वह संस्था में प्रथम हस्ताक्षर अथॉरिटी हैं, लेकिन उनको भी आरोपियों ने भनक नहीं लगने दी। फर्जी मोहर व दस्तावेजों का इस्तेमाल कर संस्था के खाते से सारे रुपए निकालकर आरोपी सचिव ने अपने खाते में ट्रांसर्फर कर लिए हैं। संस्था के खाते को जीरो बैलेंस कर दिया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि एजुकेशनल सोसाइटी में तीनों आरोपी एक ही कुनबे के हैं। तीनों एक दूसरे को बचाते हुए पैसों का गबन कर रहे हैं व संस्था में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। मामले में एसपी से शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। तथ्य सही पाए जाने के बाद एसपी के निर्देश पर थाना शिवाजी कॉलोनी में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!