हरियाणा के झज्जर में नेवी से रिटायर्ड एक बुजुर्ग ने बुधवार सुबह घर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चमनपुरा गांव में बुजुर्ग कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। आसपास के लोगों ने उन्हें गोली लगी देखी और परिवार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने सुबह चाय पी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन से फोन पर बात की। एक साल पहले हुई दूसरे बेटे की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे।

दुजाना थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम चमनपुरा गांव में मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!