गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में छिपे एक शातिर अपराधी के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश नाकाम हुई है। पकड़े गए आरोपी कई तरह के संगीन और गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था और इसके पीछे पूरी साजिश क्या थी।
मामले का पूरा खुलासा करने के लिए ACP क्राइम-2 ललित दलाल दोपहर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस आरोपियों के नाम, उनके आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद हथियारों की पूरी जानकारी साझा करेगी।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
