रोहतक जिले के सांपला स्थित दिल्ली रोड पर बने माता सती मंदिर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।

मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसका शव मंदिर परिसर में बनी कुटिया के पास संदिग्ध हालत में मिला। मौके पर उसकी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

शहर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर की कुटिया में रहने वाले महाराज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के डेड हाउस भेजा गया है। चौकी प्रभारी के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!