जुलाना क्षेत्र के पौली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के तालाब में एक ढाई वर्षीय मासूम के डूबने की आशंका के बाद प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी ढाई वर्षीय कार्तिक बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब के निकट खेल रहा था। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्चा तालाब में गिर गया है। घटना की सूचना तुरंत जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की खोज शुरू कर दी। देर रात तक तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। गुरुवार अल सुबह से ही गोताखोर तालाब में बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के आसपास एकत्रित हैं। 40 घंटे बीत जाने के बाद मासूम का शव तालाब में तैरता मिला है। रात से ही तालाब को खाली किया जा रहा था। सूचना मिलते ही डीएसपी ऋषभ सोढ़ी, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!