रोहतक में कन्हेली के रहने वाले युवक जितेंद्र पांचाल को एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने पर जब जितेंद्र पांचाल पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग में पहुंचा तो उसे इलाज नहीं मिला। डॉक्टरों ने बाहर से टीका लाने को कहा। साथ ही पैर की ड्रेसिंग करने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में जितेंद्र को इलाज के लिए भटकना पड़ा।

जितेंद्र पांचाल ने बताया कि घर से बाहर निकलते समय गली में एक पागल कुत्ते ने उसे बुरी तरह पैर पर काट लिया। कुत्ते के काटने पर जब वह सिविल अस्पताल गया तो वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। जब इलाज के लिए पीजीआईएमएस गया तो वहां सही तरीके से इलाज नहीं किया और टीका भी बाहर से खरीदना पड़ा।

जितेंद्र पांचाल ने बताया कि पीजीआईएमएस में जब इलाज के लिए गया तो वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से ही मना कर दिया। पैर की ड्रेसिंग करने से भी इनकार कर दिया। साथ ही टीका भी बाहर से लाने को कहा। जितेंद्र ने प्राइवेट अस्पताल में ड्रेसिंग करवाई और 1100 रुपए का टीका लेकर पीजीआईएमएस गया। इसके बाद भी डॉक्टरों ने टीका लगाने से मना कर दिया।

जितेंद्र ने बताया कि हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी, पीजीआईएमएस के डायरेक्टर, एमएस, डीएमएस और पीआरओ को इस बारे में जानकारी दी। कुत्ते के काटने का फोटो एमएस के पास भेजा। फिर कुछ देर बाद एमएस की ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से बात करवाई, तब जाकर इंजेक्शन लगाया गया। पीजीआईएमएस में यह हालत तो तब है, जब कुछ दिन पहले पीजीआई में इलाज कराने के बाद एक बच्ची की अमेरिका में मौत हो गई थी।

प्रीत विहार निवासी महिला राज को उसी पागल कुत्ते ने पैर में काटा, जिसने पहले कन्हेली निवासी युवक जितेंद्र पांचाल के पैर को काटा था। पागल कुत्ते के काटने से दोनों की जान को खतरा हो सकता है। हालांकि दोनों ने इंजेक्शन लगवा लिया है, लेकिन इंजेक्शन लगवाने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। राज आजाद नगर से शिवाजी कॉलोनी चौक ईएसआई डिस्पेंसरी के पास दूध लेने आई थी ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!