हरियाणा के यमुनानगर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।

घटना सादिपुर इलाके की है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय नीलम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली थी। उसने वर्ष 2013 में गाजीपुर निवासी संतोष से लव मैरिज की थी। दंपति के दो बेटे हैं—एक 8 साल और दूसरा 6 साल का। पिछले करीब 8 वर्षों से दोनों यमुनानगर में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था। रविवार रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने नीलम का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला का शव करीब एक दिन तक घर में ही पड़ा रहा।

सदर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह के अनुसार, सोमवार रात करीब 2 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पति संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
(अपडेट जारी है…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!