हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने पर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। युवक का स्कूल टाइम से ही लड़की के साथ अफेयर चल रहा था, लेकिन अब लड़की किसी ओर लड़के को पंसद करने लगी थी। इस बात को लेकर दोनों को बीच झगड़ा भी हुआ। लड़की की बेवफाई से परेशान युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


लड़के ही पहचान गौतम भाटिया के रूप में हुई। वह ओल्ड फरीदाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था और 10वीं तक पढ़ा था। जबकि, युवती ग्रेजुएट है। युवक के आत्महत्या करने के बाद से ही युवती का पूरा परिवार लापता है। थाना कोतवाली एनआईटी में गुलशन भाटिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
मामला फरीदाबाद की एनआईटी-1 के एच-ब्लॉक का है। मृतक गौतम के पिता गुलशन भाटिया ने बताया कि उसका बेटा एफ ब्लॉक में रहने वाली युवती निकिता के साथ रिलेशन में था। 8 सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों एक साथ घूमने के लिए बाहर जाते थे और शादी की भी तैयारी चल रही थी। गुलशन ने बताया कि लड़की के माता-पिता को नहीं पता था, इसलिए इस अफेयर को लेकर हम खुद उसके पिता से जाकर मिले थे। उन्होंने उनकी बेटी और मेरे बेटे के अफेयर के बारे में हमने पूरी जानकारी दी थी। इस पर लड़की के पिता कहते हैं कि हमें कोई जानकारी नहीं है। हमारी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है।


युवक के पिता ने कहा- जबकि, हकीकत यह है कि लड़की जिस फोन से मेरे बेटे के साथ बात करती थी, वह मोबाइल फोन भी मेरे बेटे ने ही उसे खरीदकर दिया था। फिर भी उसके पिता करते हैं कि उन्हें इस अफेयर के बारे में कुछ पता ही नहीं। गुलशन ने बताया कि मेरे बेटे को पता चल गया था कि यह लड़की उसे टॉर्चर कर रही है। उसका मेरे बेटे के अलावा 2 और लड़कों के साथ अफेयर चल रहा था। गुलशन ने बताया है कि जब गौतम को निकिता के दूसरे लड़कों के साथ अफेयर के बारे में पता चला तो वह गुरुवार को उसके घर गया था। वहां उसने निकिता के घरवालों से बात की तो उसके पिता और चाचा ने गौतम को पीटा। उसे बेइज्जत कर वहां से भगा दिया।

 
गुलशन ने कहा कि शुक्रवार को गौतम ने घर बताया कि निकिता के चाचा और पापा उसे धमका रहे हैं। गौतम परेशान था। वह ठीक से किसी से बात भी नहीं कर रहा था। शुक्रवार की रात को गौतम घर नहीं आया। वह एनआईटी के ही एक परिचित के होटल में चला गया था। वह रात को वहीं रुका। फिर शनिवार सुबह उसके एक दोस्त का फोन आया कि गौतम ने होटल के कमरे में फांसी लगा ली है। इसके बाद हम होटल में पहुंचे। पुलिस भी आई और छानबीन शुरू की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!