भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के ऑनलाइन एनरोलमेंट और पंजीकरण की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। यह प्रक्रिया अराजकीय अस्थायी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि संबंधित विद्यालय निर्धारित समयसीमा के भीतर विद्यार्थियों के नामांकन एवं पंजीकरण आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।
किस तारीख तक कितनी लगेगी लेट फीस?
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की तिथियां और विलंब शुल्क इस प्रकार हैं:
- 19 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026: बिना विलंब शुल्क।
- 6 से 10 नवंबर 2026: 100 रुपये विलंब शुल्क।
- 11 से 15 नवंबर 2026: 200 रुपये विलंब शुल्क।
- 16 से 20 नवंबर 2026: 300 रुपये विलंब शुल्क।
- 21 से 25 नवंबर 2026: 1,000 रुपये विलंब शुल्क।
आवेदन में सुधार का भी मिलेगा मौका
बोर्ड ने आवेदन पत्रों में त्रुटियों को ठीक करने के लिए 27 से 30 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन भरते समय विद्यार्थियों के विवरण की अच्छी तरह जांच कर लें।
तकनीकी परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर विद्यालय बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
- दूरभाष: 01664-254300, 01664-254302
- अन्य संपर्क: 01664-244171 से 176, एक्सटेंशन 110
- ईमेल: asenr@bseh.org.in
बोर्ड ने संबंधित विद्यालयों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना विद्यार्थियों के नामांकन और पंजीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें, ताकि बाद में विलंब शुल्क से बचा जा सके।
