हरियाणा में मौसम बदला गया है। बुधवार शाम को नारनौल क्षेत्र में रात को तेज अंधड़ आया। इससे पहले कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी का असर महेंद्रगढ़, झज्जर व साथ लगते जिलों में देखा गया। मौसम विभाग ने रात को दो बार विभिन्न जिलों के लिए आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। कुछ क्षेत्र में आंधी और बूंदाबांदी होने की सूचना भी है। आज गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ एरिया में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

बदले मौसम ने किसानों को डरा दिया है। गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम तेजी पर है और उनका पीला सोना खेतों में ही पड़ा है। ऐसे में अंधड़ और बारिश दोनों से ही फसल में नुकसान का खतरा सता रहा है। तापमान 40 डिग्री के पार जाने के साथ ही गर्मी और लू भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिक मदनलाल खिचड़ ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। जो पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच तापमान होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया। इसका मुख्य कारण यही था कि सूर्य की किरण सीधी धरती पर आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं थी और बादलवाई भी नहीं थी। लेकिन एक पश्चिमि विक्षोभ 9 अप्रैल रात्रि से सक्रिय होगा। जिससे बादलवाई और बूंदाबांदी होगी। जब पश्चिमी विक्षोभ पास करेगा और हवा में बदलाव आएगा। उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं होंगी, जो पहाड़ों की तरफ से चलेंगी। जिससे 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

हीटवेव से बरते सावधानी?

  • जीभ का सूखना
  • बीपी का कम होना
  • शरीर का तापमान बढ़ना
  • गंभीर स्थिति में दौरे हो सकते हैं और बेहोश हो सकते हैं

लू से बचाव

  • शरीर में पानी की कमी ना होने दें। इसके लिए तरल पदार्थ जैसे पानी, लस्सी, शिकंजी, नमक-चीनी का घोल, जूस आदि का सेवन करें
  • गर्मी में दोपहर के समय बाहर ना निकलें। ज्यादा जरूरी होने पर सावधानीपूर्वक बाहर जाएं
  • बाहर जाते समय शरीर को पकड़े से ढककर रखें
  • खाली पेट ना रहें और हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!