हरियाणा में नौतपा के नौवें दिन राहत रहने वाली है। शनिवार को कुछ जिलों में हुई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि, ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (AWS) पर 48.2 डिग्री की अधिकतम तापमान के साथ सिरसा देश में तीसरे दिन भी सबसे गर्म रहा।

वहीं, उत्तर प्रदेश का झांसी 46.9 डिग्री के साथ दूसरे और हरियाणा का रोहतक और राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रहे। बारिश के बाद भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

हरियाणा में 4 जून तक मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज सूबे में उत्तर हरियाणा के जिलों को छोड़कर 13 जिलों में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं (आंधी) चलेंगी। कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा के जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। उन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, रोहतक में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए, इन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!