हरियाणा के 10 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के अभी आसार बन रहे हैं। मौसम में इस बदलाव के बाद भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। सूबे के 5 जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी 45 डिग्री के पार पारा बना हुआ है। इनमें सिरसा, रोहतक, हिसार, मेवात, महेंद्रगढ़ और जींद जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में पिछले 24 दिनों से हालात खराब चल रहे हैं। आगे भी इन जिलों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

हरियाणा में इस बार गर्मी को लेकर लू के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। तीन दिन पहले ही प्रदेश में 42 साल का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 1982 में लगातार 19 दिन लू चली थी। इस बार 23 दिन पार हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अभी ऐसे ही हालत रहने वाले हैं। मौसम में आए इस बदलाव की वजह मौसम विशेषज्ञ मई में सामान्य से कम बारिश होना बता रहे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 दिन बाद फिर से बदलाव के आसार हैं। 5 से 6 जून यानी आज और कल एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 6 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, जून में प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, मई में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ी है। जून में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!