नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सफाई शाखा के अधिकारियो/कर्मचारियो को निर्देशित किया गया था कि निगम क्षेत्र में प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाये जाये ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके। आज नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नं 04 सदस्य प्रतिनिधि, वार्ड नं0 11 वार्ड सदस्य व जनभागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य सफाई निरीक्षको की देख-रेख में चलाये जा रहे है ताकि कार्यो की निरंतर निगरानी की जा रही है। विशेष सफाई अभियान के दौरान नागरिको को डस्टबीन के प्रयोग करने, प्रतिबंद्वित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने तथा कूड़ा इधर-उधर न फैकने बारे बारे अपील की जा रही है। जिस दौरान अतिरिक्त संसाधन, कर्मचारी लगाकर सफाई कार्य करवाया जा रहा है तथा मुख्य सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, जी.टी. सफाई, नाले/नालियो की सफाई करवाई जा रही है ताकि बरसात के समय जलभराव न हो सके।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि नगर निगम की टीमों द्वारा गंदगी फैलाने वालो के विरूद्व भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथा सम्बन्धित के चालान किए जायेंगें। आज निगम की टीम ने शहर के मुख्य मार्गो, बाजारो में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया जिस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वाले के 17 चालान 6100 रुपये के किए गए। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की टीम द्वारा गंदगी फैलाने वालो के विरूद्व निरंतर कार्यवाही की जायेगी।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करे। घरों से निकलने वाले कूड़े को गीला और सूखा अलग-अलग रखें तथा नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि जनभागीदारी से रोहतक को स्वच्छ शहर जा सके। सफाई कार्य की शिकायत बारे – स्वच्छता ऐप डाले या किसी घर/दुकान/संस्थान से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो शिकायत 7303050200 व 7303050800 व सफाई कार्य न होने पर 18001805007, 8295900992 नम्बरो पर दर्ज करवाये, तुरंत समाधान किया जयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!