रोहतक पुलिस की टीम ने किलोई निवासी सुमित्रा के घर पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल फरार चल रहा चौथा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 12.05.2026 को किलोई निवासी सुमित्रा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि सुमित्रा अपने परिवार सहित दिनांक 12.05.2026 को रात 10 बजे अपने घर पर थी। तभी सुमित्रा के घर के बाहर सुमित्रा के लडके बाबर के नाम की आवाज सुनाई दी। सुमित्रा ने घर से बाहर निकल कर देखा तो घर के बाहर एक गाडी खडी थी जिसमे तीन ट-चार युवक थे। युवको ने एक दम से सुमित्रा के घर पर फायरिंग कर दी और सुमित्रा के बेटे बाबर को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच स.उप.नि राजीव द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 25.06.2026 को आरोपी सन्दीप पुत्र रमेश निवासी धारसुल फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामील रहे तीन आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।
गिरफ्तार आरोपीः-
- सन्दीप पुत्र रमेश निवासी धारसुल फतेहाबाद
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 117 दिनांक 13.05.2026 धारा 109(1),3(5).333.351(3) बीएनएस एवम 25.27 आर्मस एक्ट थाना सदर
