चंडीगढ़ में एक्ट्रेस Sonam Bajwa की आगामी फिल्म ‘पिट सियापा’ कॉपीराइट विवाद में घिर गई है। मामले की सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ कोर्ट ने फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, लेखक राजन नंदन ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उनकी लिखी स्क्रिप्ट पर आधारित है, जिसे उन्होंने वर्ष 2021 में रजिस्टर कराया था।

बताया गया कि 27 मार्च 2026 को फिल्म का प्रोमो जारी होने के बाद उन्हें कहानी में समानता का पता चला। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 को उन्होंने संबंधित पक्षों को लीगल नोटिस भेजा।

मामला आगे बढ़ने पर चंडीगढ़ कोर्ट में कॉपीराइट को लेकर याचिका दायर की गई। प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक (स्टे) लगाने के आदेश दिए हैं।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित है, जहां कोर्ट आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

चंडीगढ़ में एक्ट्रेस Sonam Bajwa की फिल्म ‘पिट सियापा’ पहले से चल रहे कॉपीराइट विवाद के बीच अब शूटिंग को लेकर भी विवादों में आ गई है।

जानकारी के अनुसार, फिल्म की सरहिंद स्थित मस्जिद में शूटिंग को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इस मामले में पंजाब के शाही इमाम Mohammad Usman Ludhianvi ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

शाही इमाम ने एसएसपी फतेहगढ़ के नाम शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया कि मस्जिद परिसर में रात के समय शूटिंग की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि परिसर में खान-पान का आयोजन किया गया, जो धार्मिक नियमों के विपरीत है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मस्जिद के बाहर शूटिंग पर रोक संबंधी स्पष्ट बोर्ड लगा होने के बावजूद फिल्म की टीम ने शूटिंग जारी रखी।

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की टीम Ludhiana पहुंची, जहां उन्होंने शाही इमाम Mohammad Usman Ludhianvi और मुस्लिम समुदाय से माफी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!