मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में घर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े AK47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई है। फायरिंग में मूसेवाला की जान – जाने के साथ साथ उनके 2 साथी भी जख्मी हो गए है। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी जीके चलते अब वर्तमान सरकार कई सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेवारी ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

हुआ यूं कि जब सिद्धू मूसेवाला अपने साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे तो उसी दौरान काले रंग की एक गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करदी और उस वक़्त वो अपने घर से करीब 5 किमी की ही दूर पर थे। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 राउंड फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके।

मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए की गई है। गैंगस्टर बिश्नोई के साथी रहे मिड्‌डूखेड़ा का मोहाली में कत्ल कर दिया गया था। इसमें सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम सामने आया था। इसके बाद मैनेजर ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। वह दिल्ली पुलिस का वांटेड है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और लक्की पटियाल का नाम सामने आ रहा है।

SSP मानसा बोले- गैंगवार लग रही है

मानसा के SSP ने इस वारदात को गैंगवार बताया है। उनके मुताबिक सिद्धू मूसेवाला साथ में सिक्योरिटी में तैनात गनमैन लेकर नहीं गया था। बोलेरो समेत दो गाड़ियां पीछा कर रहीं थी। गांव में पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायिरंग हुई। ऐसा लग रहा है कि AK-47 कौ इस्तेमाल हुआ है। मौके पर 9MM पिस्टल के खोल मिले हैं। एसएसपी मानसा गौरव तूरा ने कहा कि मूसेवाला अपने दोस्त और कजन के साथ कहीं जा रहे थे। जवाहरके में बोलेरो और स्कॉर्पियों सवार गैंगस्टरों ने सामने से आकर उनकी थार जीप को रोका। इसके बाद मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हत्या में करीब 6 से 8 लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह गैंगवार हो सकती है।

गौरतलब है कि मूसेवाला को गैंगस्टर्स से धमकी मिल रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम आने की चर्चा है। मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे, जिन्हें घटाकर पहले 4 किया गया। शनिवार को सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। हत्या के वक्त यह दोनों भी उनके साथ नहीं थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- हत्यारों की तलाश की जा रही है। हत्या से मैं काफी दुखी हूं। हमलावर जो भी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। मैं सबसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!