सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा मुंबई पुलिस के 6 सिपाही भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने ली है, इसी गैंग ने सलमान को कुछ साल पहले जान से मारने की धमकी दी थीजिसके मद्देनज़र सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी कि राजस्थान से गिरोह कोई हरकत न करे।”

लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर काला हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान की बाद हत्या की साजिश रची थी। बिश्नोई समुदाय काला हिरण को पवित्र मानते हैं और इसके शिकार को लेकर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे डाली थी।

साल 2008 में अदालत के बाहर, लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि वे जोधपुर में सलमान खान को मार देंगे। उन्होंने यह भी कहा था, “अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है, लेकिन जब सलमान खान को मारेंगे तो पता चल जाएगा। फिलहाल मुझे फालतू में घसीटा जा रहा है।”

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!