सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने गायक मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान औलख के खिलाफ उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। गायक औलख पर पंजाबी सिंगरों की सूचना गैंगस्टरों को देने के आरोप लग रहे थे। 

29 मई को सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप की तरफ से कहा गया था मूसेवाला की हत्या में गायक मनकीरत औलख का हाथ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई और मनकीरत औलख की तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया जाने लगा कि कि दोनों खास दोस्त हैं। बंबीहा गैंग ने कहा कि मनकीरत औलख की लॉरेंस गैंग को सभी पंजाबी सिंगरों की इन्फॉर्मेशन देता है। वह सिंगर्स से पैसे इकट्‌ठे कर भी लॉरेंस गैंग को देता है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि हमारी जांच में औलख का नाम नहीं आया। उन्होंने औलख से किसी तरह की पूछताछ से भी इनकार किया। मनकीरत औलख को पिछले साल मई महीने में मोहाली में कत्ल हुए विक्की मिड्‌डूखेड़ा का करीबी माना जाता है। उनकी गैंगस्टर लॉरेंस के साथ भी कई फोटो वायरल हुई थी। खुद औलख की भी पुरानी फोटो पोस्ट वायरल हुई। जिसमें उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस को भाई और यार कहा था। यह फोटो रोपड़ जेल में हुए शो की थी। जिसे विक्की मिड्‌डूखेड़ा ने स्पांसर किया था।

मूसेवाला हत्याकांड से जोड़े जाने पर औलख ने भी सफाई दी कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। उन्हें खुद धमकियां मिल रही हैं। औलख ने बाद में एक वीडियो जारी कर मूसेवाला से करीबी बताई थी। जिसमें वह किसी कार्यक्रम में मूसेवाला की मां सरपंच चरण कौर को मिल रहे हैं।

इसके बाद औलख ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताया था और कहा था कि वह हमारे बीच नहीं हैं, बहुत बुरा हुआ। जवान बेटे का माता-पिता से अलग होना बहुत दुखद है। सिद्धू संगीत के क्षेत्र का मान थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!