पंजाब के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (26) की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना के वक्त एक विजिलेंस टीम सीनियर आईएएस के चंडीगढ़ स्थित घर पर रेड के लिए पहुंची थी।

परिवार को आरोप है कि उनके बेटे को विजिलेंस टीम ने गोली मारी है। जबकि चंडीगढ़ एसएसपी ने कुलदीप चहल का कहना है कि आईएएस के बेटे ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

इकलौते बेटे की मौत के बाद मां ने कहा कि उसके बेटे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब तक इन पुलिस वालों की वर्दी न उतरवाई, वह बेटे के खून लगे हाथ को नहीं धोएंगी। विजिलेंस ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ जांच की जा रही थी।
IAS Sanjay Popli’s son killed, shot in the head, Mother has accused Punjab vigilance team of firing.
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) June 25, 2022
Turbulent times continue in Punjab under reckless @AAPPunjab regime pic.twitter.com/M2Kei5EiEg
पोपली को आज ही मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना है। परिवार का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। विजिलेंस उन पर झूठे बयान देने के लिए दबाव डाल रही थी। परिवार के मुताबिक विजिलेंस की टीम उनके घर आई थी। इस दौरान वहां छानबीन की गई। विजिलेंस कोई रिकवरी करने के लिए आई थी।इसी दौरान कार्तिक और विजिलेंस अफसरों के बीच बहस हुई।
कार्तिक की मां ने कहा कि जब मैं ऊपर गई तो विजिलेंस वाले ने उनके बेटे पर पिस्टल तान रखी थी। इसके बाद उन्हें नीचे भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने गोली की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि यह उनके बेटे को लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। पंजाब के CM भगवंत मान वाहवाही के लिए छोटे मामले को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।
#WATCH | Chandigarh: "They tortured my child & killed him. They tortured my domestic help for evidence. Entire vigilance bureau & the DSP are under the pressure from CM. This is the way they are killing people," said mother of Kartik Popli who died of a gunshot wound in the head pic.twitter.com/EHlApYFUxM
— ANI (@ANI) June 25, 2022
दरअसल, यह मामला शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है, जहां कार्तिक पोपली (26) की चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कार्तिक के सिर में गोली लगी है। करीब 7.62 एमएम की गोली लगी है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जांच करने के बाद चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। कार्तिक ने आत्महत्या की है। लेकिन परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को पुलिस ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आईएएस अफसर के घर के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
IAS Sanjay Popli’s son killed, shot in the head, Mother has accused Punjab vigilance team of firing.
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) June 25, 2022
Turbulent times continue in Punjab under reckless @AAPPunjab regime pic.twitter.com/M2Kei5EiEg
वहीं चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीम सेक्टर 11 संजय पोपली के घर में जांच के लिए पहुंची। पोपली के पारिवारिक मित्र एडवोकेट मतविंद्र सिंह ने कहा कि मोहाली कोर्ट में पेशी की बजाय संजय पोपली को विजिलेंस घर लाई। वह मोहाली में थे और उन्हें संजय पोपली का फोन आया कि विजिलेंस ने उनके बेटे को गोली मार दी। कार्तिक के सिर पर गोली लगी है।
जानिए क्या है पूरा आईएएस संजय पोपली का मामला
बता दें कि पंजाब की विजिलेंस ने 4 दिन पहले ही आईएएस संजय पोपली को करप्शन के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ जांच की जा रही थी। आज उनको अदालत में पेश किया जाना था। 2008 बैच के संजय पोपली को कुछ दिन पहले ही एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। ठेकेदार ने पोपली के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी।
आरोप लगाया था कि अधिकारी बिलों को क्लियर करने की एवज में एक फीसदी रिश्वत मांग रहे थे। जिसके बाद विजिलेंस ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारी को हिरासत में ले लिया। इसी मामले में आज उनकी पेशी थी, लेकिन कोर्ट की कर्रवाई से पहले बेटे की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है, मौत के तुरंत बाद पिस्टल सील कर दी गई है। पुलिस उसकी बैलिस्टिक जांच करवाएगी।
इस घटना के बाद से आईएएस अफसर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, खासकर संजय पोपली की पत्नी तो इकलौते बेटे की मौत के बाद बिलख रही हैं। उन्होंने कहा कि आज संजय पोपली की पेशी थी, पेशी के बाद विजिलेंस संजय पोपली को साथ लेकर आई थी।
विजिलेंस की टीम ने उनके बेटे के ऊपर पिस्टल तान रखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारे 80 साल के बुजुर्ग को घर के बाहर निकाल दिया। वह जबरन हमसे झूठा बयान लेना चाह रहे थे। परिवार के सभी सदस्यों को निकाल दिया गया। कुछ देर बाद उन्होंने गोली की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि यह उनके बेटे को लगी है। यह गोली पुलिस ने मेरे बेटे पर चलाई है।
संजय पोपली की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित इसी घर की तलाशी ली थी। वहां से 73 कारतूस मिले। इनमें 7.65MM के 41, .32 बोर के 2 और .22 बोर के 30 कारतूस भी शामिल हैं। जिस वजह से पोपली पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया था।
