आज कल लोगों में प्यार का भूत इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर काे लेकर अभी पहेली सुलझी भी नहीं कि राजस्थान की शादीशुदा पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के  खातिर वह उसने अपने दो छोटे बच्चों को भी छोड़कर चली गई।

राजस्थान में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के एक नसरुल्ला नाम के युवक से दोस्ती हुई। वह उसके प्यार में इतनी पागल हाे गई कि अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर लाहौर पहुंच गई। पति को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया गया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी लेकिन पाकिस्तान की मीडिया में भारत की इस महिला अंजू के पाकिस्तान में पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद भिवाड़ी में भी हड़कंप मच गया कि आखिर दो बच्चों की मां बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान किस तरह पहुंच गई। 

महिला के पति अरविंद ने बताया कि मुझे सिफर् इतना पता चला है कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए लाहौर गई है। जब उसे पूछा गया कि पाकिस्तान में नसरुल्ला नाम के व्यक्ति से मिलने गई है तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अंजू ने पूर्व में ही  पासपोर्ट  बनवा लिया था और इनके पुराने पते से पासपोर्ट बना हुआ है। पति को लाहौर जाने की कोई भनक नहीं लगी और ना ही इस बात का घर में कोई , वह हमेशा अपनी पाकिस्तान में रहने वाली सहेली से बात करने की बात जरूर स्वीकारी थी लेकिन उसने यह कभी नहीं बताया कि वह सहेली नसरुल्ला के रूप में बनी हुई है।   उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कभी भी घर से बाहर नहीं गई थी।  अरविंद के 15 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए एक नया सिम खरीदा था जिसका नंबर भी उसने अपने पति को नहीं दिया। भिवाड़ी के सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वह महिला लीगल दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तान गई है और उसके परिवार में भी कोई शिकायत नहीं दी है अगर शिकायत मिलेगी तो उस आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर कारर्वाई की जाएगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!